फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chandausi: Hindu businessmen are harassed, they will convert Islam, quarrel with food department team

चंदाैसी में हंगामा: हिंदू कारोबारियों को परेशान किया तो कर लेंगे धर्मपरिवर्तन, खाद्य विभाग की टीम से नोकझोंक

Tue, 22 Oct 2024 05:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 05:48 PM IST
सार

चंदौसी में दीपावली पर मिलावट रोकने गई खाद्य सुरक्षा टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने प्रशासन पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी। नोकझोंक के बाद टीम वापस लौट गई।

विज्ञापन
Chandausi: Hindu businessmen are harassed, they will convert Islam, quarrel with food department team
मिठाई की दुकान

विस्तार

चंदौसी में दीपावली पर मिलावट रोकने के लिए मिठाइयों का सैंपल लेने पहुंची टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने प्रदर्शन कर प्रशासन पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


इस दौरान व्यापारियों और एफएसओ के बीच नोकझोंक भी हुई। विरोध के बाद टीम वापस लौट गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामजीत सिंह ने मंगलवार की दोपहर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान चलाया। ब्रह्म बाजार में टीम ने दो प्रसिद्ध हलवाई की दुकान से मिठाई के सैंपल भरे।
विज्ञापन


इसकी जानकारी व्यापारियों को हुई तो हलवाई एसोसिएशन के अध्यक्ष मंतेश वार्ष्णेय की अगुवाई में विरोध करने पहुंच गए। व्यापारियों ने प्रशासन पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष मंतेश वार्ष्णेय ने कहा कि त्योहार पर ही व्यापारियों को परेशान किया जाता है। जीएसटी टीम हो या बिजली विभाग, सभी को त्योहार पर ही अभियान याद आता है। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं होती। टीम पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। साथ ही सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी।


इस दौरान एफएसओ और व्यापारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। विरोध के बाद टीम वापस लौट गई। प्रदर्शन करने वालों में कौशल कुमार, प्रमोद गांधी, नवीन कुमार, मनोज कुमार, शोभाराम, हीरालाल, दिलीप दादा, संजीव कुमार आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed