फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chance of drizzle today, will have to wait for heavy rain

आज बूंदाबांदी के आसार, तेज बारिश के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chance of drizzle today, will have to wait for heavy rain
मुरादाबाद। कुछ दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को शनिवार आज को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि शनिवार को जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार और मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। तापमान में भी चार से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्र में इस बार जून के तीसरे सप्ताह में समय से पहले ही मानसून पहुंच गया था। तीन दिन अच्छी बारिश भी हुई लेकिन इसके बाद फिर से मौसम बदला। बीता सप्ताह तो भीषण गर्मी वाला रहा। पारा 40 पार कर गया। भयंकर उमस परेशानी का सबब बनी। लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे थे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गर्मी से लोग बेहाल रहे। पंतनगर विश्विद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर आरके सिंह ने बताया कि समय से पहले आया मानसून ब्रेक हो गया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने पर मानसून आगे बढ़ता है। वहां कम दबाव का क्षेत्र तो बना लेकिन वे इतने कमजोर और हल्के थे कि पश्चिम यूपी और उत्तराखंड तक नही पहुंच सके। इस वजह से मानसून कमजोर पड़ने की वजह से इन क्षेत्रों में बारिश नहीं हो रही और गर्मी और उमस बढ़ रही है। तेज बारिश के लिए लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है संभावना है कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में बारिश हो लेकिन फिलहाल अगले सप्ताह तीन दिन सिर्फ बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। रविवार को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 5 और 6 जुलाई को बूंदाबांदी की उम्मीद है। 3 से 5 मिमी बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी के कारण तापमान में भी चार से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है। सोमवार, मंगलवार को तापमान 35 से 36 डिग्री पहुंच सकता है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed