{"_id":"65b830ace42959c681005f54","slug":"challengers-team-won-parker-cricket-cup-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-332859-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चैलेंजर्स टीम ने जीता पारकर क्रिकेट कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चैलेंजर्स टीम ने जीता पारकर क्रिकेट कप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पारकर क्रिकेट कप का फाइनल मैच सोमवार को पारकर रॉयल्स व पारकर चैलेंजर्स टीम के बीच खेला गया। इसमें चैलेंजर्स टीम ने रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में 111 रन से मात दी। विवेक को मैन ऑफ द सीरीज व हननान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पारकर चैलेंजर्स ने निर्धारित 40 ओवर में 215 रन बनाए। इसमें आलोक यादव ने 41 व अभि सैनी ने 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पारकर रॉयल्स की ओर से कप्तान सुमित कुमार ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पारकर चैलेंजर्स की टीम 24.4 ओवर में 104 रन बनाकर ढेर हो गई। इसमें विष्णु ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना पाया। चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी में अब्दुल हनना ने चार व अतुल देव ने दो विकेट झटके। इस तरह चैलेंजर्स ने एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की। पारकर एकेडमी के कोच हिमांशु व रीना सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर हरदेव सिंह, अभय, मौरिस, पीयूष कुमार आदि मौजूद रहे।