फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chain of dengue patients started forming during the corona transition period

कोरोना संक्रमण काल में बनने लगी डेंगू के मरीजों की चेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chain of dengue patients started forming during the corona transition period
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में इस साल डेंगू के मरीजों की भी चेन बनने लगी है। जिले में अब तक डेंगू के 101 मरीज मिल चुक हैं। इसमें 47 मरीज अकेले डिलारी ब्लाक के गक्खरपुर गांव के हैं। जहां छह परिवार में दो या उससे अधिक डेंगू पीड़ित मिले हैं। वहीं कांठ क्षेत्र में मां-बेटे की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव पहले ही जा चुकी है।
विज्ञापन

डेंगू वायरस भी मच्छरों के जरिए एक से दूसरे में फैलता है। यही वजह है कि डॉक्टर डेंगू पीड़ितों को मच्छरदारनी का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। डिलारी ब्लाक के गक्खरपुर गांव में डेंगू फैला हुआ है। यहां के 56 डेंगू आशंकितों का एलाइजा टेस्ट कराया गया तो इसमें 47 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें छह घर तो ऐसे मिले हैं, जिनके परिवार में दो या उससे अधिक सदस्यों को डेंगू का डंक लगा है। यहां डेंगू आशंकित 22 मरीज और मिले हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है, वरना मच्छरों के जरिए ये संचारी रोग भी कोरोना के मरीजों की लंबी चेन बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed