{"_id":"588678cb4f1c1bbc7ecf4756","slug":"chain-looted-in-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":" तमंचा सटाकर लूट ले गए दो चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा सटाकर लूट ले गए दो चेन
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 24 Jan 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला में एक बदमाश ने कपड़ा व्यापारी की दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर उससे सोने की दो चेन लूट ली है। वारदात को सोमवार देर शाम अंजाम दिया गया।
घटना के बाद भाग रहे बदमाश को पड़ोसी दुकानदार ने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर भी तमंचा तान दिया और अपने दूसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। मामले की शिकायत सिविल लाइंस पुलिस को दी गई है।
पीड़ित व्यापारी आकाश राहल हरथला के नवजीवन भवन में रहते हैं। हरथला में ही वह ब्रैंडस फैक्टरी के नाम से कपडे़ की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम करीब साढे़ सात बजे वह दुकान पर बैठे थे। इस दौरान एक युवक दुकान में घुसा, उसने जैकेट खरीदने के लिए कहा।
विज्ञापन
वह दुकान में रखी जैकटें दिखाने के लिए खडे़ हुए तो लुटेरे ने पीछे से उनके गले से दो चेन लूट ली। आकाश पलटे तो बदमाश ने उन पर तमंचा ताना और जान से मारने की धमकी दी। इससे आकाश पीछे हट गए बदमाश दुकान से बाहर भागा।
आकाश भी उसे पकड़ने के लिए बाहर भागे तो शोर सुनकर पड़ोसी दुकानदार ने लुटेरे को पकड़ने का प्रयास किया, बदमाश ने उन पर भी तमंचा तान दिया और बाइक पर साथी के साथ बैठकर भाग गया।
लुटेरे की तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, पीड़ित ने सिविल लाइंस पुलिस को आशियाना चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। एसएचओ सिविल लाइंस डीके शर्मा का कहना है कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द खुलासा होगा।