फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   central minister jitendra singh told

गगनयान से दो अंतरिक्ष यात्री भेजे जाएंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
central minister jitendra singh told
मुरादाबाद। अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश के वैज्ञानिकों ने काफी प्रगति हासिल की है। अगले दो सालों के अंदर हिंदुस्तान के गगनयान से दो मानव अंतरिक्ष में अनुसंधान के लिए भेजे जाएंगे। मानवों को भेजने से पहले ट्रायल के तौर पर इसी वर्ष दो रोबोट भेजने के लिए काम चल रहा है। ये बातें केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत विश्व के पटल पर तेजी के साथ प्रगति करने वाला देश बन गया है। अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने के साथ 2023 में गगनयान भेजने की तैयारी चल रही है। देश का समुद्री तट 7000 वर्ग किलोमीटर में है। समुद्र में भी एक यान लांच किया गया है। इस यान के माध्यम से एक मानव को समुद्र के अंदर की बहुमूल्य वस्तुओं का पता लगाने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी सेवा में नौकरियां घटने के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेरोजगारी सिर्फ सरकारी नौकरी से दूर नहीं होने वाली है। जहां मानसिकता में सरकारी नौकरी घुस गई है, उसे वहां से बाहर निकालना होगा। पिछले आठ वर्षों की तुलना करें तो 2014 के पहले देश में मात्र 300 से 400 स्टार्टअप थे। अब 70 हजार हो गए हैं। इसके अलावा 100 से अधिक यूनिकार्न भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार ने युवाओं को नई तकनीक और सुविधाएं मुहैया कराई हैं। हाल में दो बीटेक और एक एमबीए करने के बाद तीन युवक बेंगलुरू से लौटे हैं। उन्होंने एग्रीकल्चर स्टार्ट अप के लिए काम शुरू कर दिया है। लोग कारपोरेट की नौकरियां छोड़ कर स्टार्टअप में आ रहे हैं। मोदी सरकार ऐसा बेस बना चुकी है कि 2047 में देश की आजादी का सौवां जश्न मनाया जाएगा तो हमारे पास तमाम उपलब्धियां गर्व करने के लिए होंगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार और पलायन की घटनाओं से मन द्रवित हो जाता हैं लेकिन जब-जब कश्मीरी पंडितों पर संकट आया भाजपा ही उनके साथ खड़ी रही। भाजपा धर्म और जाति के आधार पर काम नहीं करती है। योजनाएं गवाह हैं कि सरकार ने चेहरा देख कर किसी को योजनाओं का लाभ नहीं दिया। जम्मू कश्मीर में बादल फटने की घटना के बाद सेना ने साहसिक कार्य किया है।

मुरादाबाद में तीन दिन प्रवास के बाद केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि यहां के युवाओं में काफी जोश है। इस मामले में उन्होंने एक दिन पहले युवाओं के साथ बैठक की थी। यहां ब्रास में फ्यूजन से काफी रोजगार उपन्न होगा। मुरादाबाद के युवक स्टार्टअप के क्षेत्र में जाने के लिए उत्साही हैं।
मोदी सरकार ने अगरबत्ती पर 25 फीसदी टैक्स लगा दिया है। इसका प्रमुख कारण विदेश से इसका आयात न हो सके। देश के युवकों को रोजगार का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed