फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Center set up Methodist Inter College for youth, target set at five hundred

युवाओं के लिए मैथोडिस्ट इंटर कालेज को बनाया केंद्र, पांच सौ रखा लक्ष्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Center set up Methodist Inter College for youth, target set at five hundred
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए युवाओं में टीका लगवाने के लिए जबरदस्त उत्साह है। दस मई से शुरू हुए 18 वर्ष से अधिक के युवाओं के लिए टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 29 मई तक 75 हजार से अधिक युवाओं ने टीका लगवाया है। शनिवार को भी कुल 73 सौ व्यक्तियों ने वैक्सीन की डोज ली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि युवाओं का टीकाकरण बढ़ाने के लिए सोमवार से मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज को भी टीका लगवाने का केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र की क्षमता पांच सौ की गई है।
विज्ञापन

आगामी सप्ताह के टीकाकरण के लिए रविवार को पंजीकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा का कहना है कि रविवार को सुबह दस बजे से 11 बजे तक स्लॉट खोले जाएंगे। युवाओं के लिए 35 केंद्र बनाए गए हैं। कुछ अर्बन यूपीएचसी की क्षमता को कम करके मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज को नया केंद्र बनाया गया है, क्योंकि ये यूपीएचसी गलियों में होने की वजह से वहां पंजीकरण की अपेक्षा कम युवा टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे थे, जबकि मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज पर पहुंचने के लिए आवागमन की सुविधा भी बेहतर है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र की क्षमता पांच सौ रखी गई है। यदि यहां पर एक साथ ज्यादा संख्या में युवा टीका लगवाने के लिए पहुंचेंगे तो काफी खाली स्थान होने की वजह से शारीरिक दूरी का पालन करवाने में भी समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन

अगले सप्ताह के लिए मिली करीब 28 हजार डोज
अगले सप्ताह में युवाओं को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को लखनऊ से करीब 28 हजार डोज मिली हैं। इसमें से 24 हजार डोज कोवीशील्ड की हैं, जबकि 43 सौ डोज कोवाक्सीन की हैं। इसके अलावा 45 आयु वर्ष से अधिक के व्यक्तियों के लिए शासन ने करीब पांच हजार डोज भेजी हैं। अधिकारियों का कहना है कि अब वैक्सीन हर तीसरे दिन मिल जाती है, इसलिए टीकाकरण में कोई समस्या नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

54 सौ युवाओं ने लगवाया टीका
शनिवार को पंजीकृत 72 सौ युवाओं में से टीका लगवाने के लिए 5440 युवा पहुंचे। इसके अलावा 45 आयु वर्ष से अधिक के 4450 व्यक्तियों में ये 1894 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें से 313 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
पहले सप्ताह में सर्वाधिक युवाओं ने लिया सुरक्षा कवच
समय पंजीकरण टीका लगवाया फीसद
दस से 15 मई 16800 14538 86.5
16 से 22 मई 32500 26787 82.4
24 से 29 मई 43200 34208 79.2
कुल 92500 75533 81.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed