फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Celebrated the 101st birth anniversary of former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee

Moradabad News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the 101st birth anniversary of former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee
कुंदरकी। बृहस्पतिवार को कुंदरकी ब्लॉक परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों, गरीबों, बुजुर्गों और बेसहारा लोगों को विधायक रामवीर सिंह ने 500 से अधिक लोगों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक रामवीर सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वाजपेयी के राष्ट्र सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण को समर्पित जीवन को याद किया। विधायक ने कहा कि वाजपेयी ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता की और इसी भावना के साथ यह सेवा कार्य किया जा रहा है। विधायक ने आगे कहा कि जनसेवा ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। गरीब और असहाय लोगों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। शीतलहर के इस दौर में जरूरतमंदों को राहत देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। ठंड से प्रभावित गरीब और जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्हें कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में एसडीएम विनय कुमार सिंह, तहसीलदार अंकित गिरि, ब्लॉक प्रमुख पति गुलाम जिलानी, चेयरमैन पति मेहंदी हसन, मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, मंडल अध्यक्ष बबलू जाटव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमन भूषण, देव सिंह सैनी, अरविंद ठाकुर, संजय दिवाकर, नरेश सैनी, अनमोल भारद्वाज, पप्पू राजपूत, बहोरन पाल सिंह, पंकज शर्मा, अनुप्रिया शर्मा, नीलम सागर, रूबी सिंह, श्योराज सिंहश् शुऐब साबरी, इरशाद खान आदि रहे। फोटो संख्या छह से लेकर आठ तक भेजे गए हैं,
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed