फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   celebrated independence day

कोरोना काल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
celebrated independence day
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में 74वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। शैक्षिक संस्थाओं में बिना विद्यार्थियों के ध्वजारोहण हुआ। जबकि सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व आम लोगों ने भी अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराया। सरकारी कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन

कोठीवाल डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में प्राचार्य प्रो. डॉ. स्वतंत्र अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर युवाओं को सेनानियों के बलिदान और त्याग से प्रेरणा लेने की सीख दी। राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य श्यामा कुमार ने तिरंगा फहराया। सहायक अध्यापक निसार अहमद ने नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई । लक्ष्मी नरायन जगदीश सरन कन्या इंटर कालेज कटघर में अध्यक्ष अरविंद मोहन अग्रवाल और प्रधानाचार्य बिमलेश कुमारी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद सभी शिक्षिकाओं ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। आरआरके स्कूल में प्रधानाचार्या वंदना छाबड़ा ने तिरंगा फहराया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय और खेलो इंडिया और फिट इंडिया के तहत क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसके बाद ध्वजारोहण हुआ। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने खिलाड़ियों और कार्यालय स्टाफ को नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई। सेंट मीरा अकादमी मानसरोवर शाखा में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अध्यापिकाओं ने भारतीय प्रतीकों पर आधारित रंगोली बनाई। एमआईटी चेयरमैन सुधरी गुप्ता, वाइस चेयरमैन वाईपी गुप्ता, सचिव आदर्श अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सदस्य अनिल अग्र्रवाल, निदेशक प्रो. डॉ. रोहित गर्ग ने ध्वजारोहण किया। आर्यंस इंटनेशनल स्कूल में चेयरमैन हिमांशु गर्ग और प्रधानाचार्य हेमंत कुमार झा ने ध्वजारोहण किया। गांधी नगर पब्लिक स्कूल और ब्रास सिटी सहोदय कॉम्पलैक्स द्वारा आनलाइन देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिता कराई गई। पहले स्थान पर एसबीएस स्कूल की दृष्टि सिंह, केसीएम स्कूल की मनस्वी, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल के साहित्य को पहला स्थान मिला। प्रधानाचार्य शशि शर्मा ने विजेताओं की सराहना की और सभी को देशभक्ति, प्रेम और सौहार्र्द की सीख दी। विकास खंड मुरादाबाद कार्यालय में ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनीष कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। शिक्षा भवन परिसर में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक द्वादश मंडल मुरादाबाद संजय कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया। आईएमए भवन में ध्वजारोहण अध्यक्ष डॉ. अजय अरोड़ा ने किया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया। परंपरागत प्रभात फेरी के स्थान पर शहीद स्मारकों व पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, मिष्ठान वितरण कर जश्र मनाया। जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर ने पान दरीबा, टाउन हॉल के शहीद स्मारक और गुरहट्टी स्थिति कार्यालय पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया।
विज्ञापन

इन्होंने ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस
श्री बालाजी अकादमी, हिंदू कालेज, साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कालेज, फूलवती देवी कन्या इंटर कालेज, शिरडी साईं पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर नंगली, एमजे एकता पब्लिक स्कूल लालपुर गंगवारी, एडम एंड ईव्स कान्वेंट स्कूल, नागरिक जनकल्याण समिति आदि ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट की ओर से प्राइमरी पाठशाला सराय गुलजारीमल पर ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उप मंडलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed