{"_id":"6928ba9d37e9e3d89e081a25","slug":"cdo-inspected-technical-training-at-kaushalam-center-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-779600-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कौशलम केंद्र में तकनीकी प्रशिक्षण का सीडीओ ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कौशलम केंद्र में तकनीकी प्रशिक्षण का सीडीओ ने लिया जायजा
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने बृहस्पतिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थित टीटीएल के सहयोग से बने नवनिर्मित कौशलम केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मशीनों व अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से प्रशिक्षार्थियों को दी जा रही तकनीकी शिक्षा का मूल्यांकन किया।
प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन और अमर कौशल ने बताया कि टीटीएल के सहयोग से संचालित इस केंद्र में वर्तमान में एडवांस सीएनसी, रोबोटिक्स और मैकेनिक मोटर व्हीकल जैसे तीन आधुनिक व्यवसायों में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले सत्र के सफल प्रशिक्षार्थियों को टीटीएल की ओर से सेवायोजित भी किया जा चुका है। सीडीओ ने संस्थान में कार्यरत सभी अनुदेशकों से प्रयोगात्मक व सैद्धांतिक पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से भी सीधे संवाद कर उनके अनुभव, सीख और कार्यक्षेत्र की संभावनाओं पर फीडबैक प्राप्त किया। कहा कि ऐसे कौशल केंद्र युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ब्यूरो