फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CDO found flaws in inspection of women's shelter

Moradabad News: महिला शरणालय के निरीक्षण में सीडीओ को मिलीं खामियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
CDO found flaws in inspection of women's shelter
मुरादाबाद। सीडीओ ने लाकड़ी फाजलपुर स्थित राजकीय महिला शरणालय, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर सीडीओ ने प्रभारियों को किशोरियों और बच्चों का विस्तृत विवरण रजिस्टर में दर्ज करने की हिदायत दी। साथ ही सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ सुमित यादव ने बताया कि महिला शरणालय या चाइल्ड लाइन में बच्चों के लिए फोन आते हैं। प्रभारी को फोन नंबर के साथ अन्य विवरण रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए, जिससे लावारिस बच्चों का पता ढूंढने में परेशानी न हो। कहा कि यदि किसी क्षेत्र से अधिक बच्चों का पलायन हुआ है तो इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दें। महिला शरणालय की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ जल्द ही गेट लगवाएं।
विज्ञापन

---------
खंडहर की जगह पार्क बनाने की योजना
सीडीओ ने बताया कि खंडहर भवन की जगह बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनाने की योजना है। उन्होंने निर्माणाधीन भवन के बारे में ठेकेदार से जानकारी ली। साथ ही भवन का निर्माण समय से और गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। वहां आने वाले लोगों के बैठने के लिए टिनशेड डालने और पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सभी प्रभारियों को विभागीय नियमों के अनुसार संस्थाओं का संचालन करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मो. परवेज और जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed