फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CBCID inspector cheated of three lakhs on the pretext of getting son's job

बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा देकर सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर से तीन लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
CBCID inspector cheated of three lakhs on the pretext of getting son's job
बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा देकर सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर से तीन लाख की ठगी
विज्ञापन

क्रासर
- बरेली में तैनात इंस्पेक्टर ने मझोला थाने में तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर से तीन लोगों ने तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने इंस्पेक्टर को उनके बेटे की नौकरी सरकारी विभाग में लगवाने का झांसा दिया था। मझोला थाने में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
ठगी का शिकार हुए इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह पंवार सीबीसीआईडी बरेली में तैनात हैं। वह मुरादाबाद में तैनात रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में बुध बाजार में मोबाइल मार्केट संचालक पोपटलाल से उनके पारिवारिक संबंध हैं। उनका कहना है कि पोपटलाल ने उन्हें अपनी दुकान पर बुलाया था। यहां पोपट लाल ने नई बस्ती लाल मस्जिद निवासी मोहम्मद फैसल और कांशीराम नगर निवासी सुरेश भटनागर से मुलाकात कराई थी। पोपट लाल ने निरीक्षक से कहा था कि ये दोनों आपके बेटे की सरकारी विभाग में नौकरी लगवा देंगे। जिसके बदले साढ़े छह लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी फैसल ने कई अधिकारियों से अपने अच्छे संबंध होने की बात कही थी। आरोप है कि चार अप्रैल को आरोपियों ने इंस्पेक्टर से तीन लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद आरोपियों ने कहा था कि वह जल्द ही उनके बेटे की नौकर लगवा देंगे। बेटे की नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने पोपटलाल से पैसे वापस मांगे। जिस पर पोपट लाल टालमटोल करता रहा। इसी बीच दस-बारह लोगों के साथ पंचायत हुई। जिसमें उसने रकम वापस करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक ने बताया कि बाद में आरोपी कहने लगा था कि मोहम्मद फैसल को नागफनी पुलिस धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब मैं रुपये कहां से वापस करूंगा। सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को इस केस में भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed