फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   caught fire in kitchen of school

स्कूल के रसाई में लगी आग, महिला रसाईया झुलसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
caught fire in kitchen of school
पाकबड़ा। पाकबड़ा क्षेत्र के गिदौड़ा गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल की रसोई में सिलिंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी रसोई में आग फैल गई। आग की चपेट में आकर रसोइया बुरी तरह झुलस गई। महिला शिक्षकों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। महिला को झुलसी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गिदौड़ा गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में गुरुवार परीक्षा चल रही थी। स्कूल के अंदर कक्षों में कुल 92 बच्चे बैठ कर परीक्षा दे रहे थे। एनजीओ की टीम मिड डे मील स्कूल में रखकर गई थी। करीब साढ़े 11 बजे रसोइया सविता देवी पत्नी बाबू राम सिंह रसोई में कोई काम करने गई थीं। सिलिंडर से गैस लीकेज हो रही थी। सविता ने जैसे ही गैस जलानी चाही तो आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से रसोइया सविता बुरी तरह झुलस गई। सविता की चीख पुकार व रसोईघर से आग की लपटें देख प्रधानाचार्य कल्पना सिंह के साथ अन्य शिक्षक, अतीका परवीन, ज्योति शर्मा, प्रियंका गुप्ता दौड़कर रसोईघर के पास पहुंच गईं।
विज्ञापन

गनीमत यह रही स्कूल में आग बुझाने वाले उपकरण थे। शिक्षिकाओं ने उपकरण से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आस पास से रेत डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। प्रधानाचार्य कल्पना सिंह और अन्य सभी शिक्षकों ने विद्यालय में परीक्षा दे रहे सभी बच्चों को विद्यालय से काफी दूर भेज दिया था। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक रसोइया सविता देवी झुलस चुकी थी। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद सविता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सविता की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कल्पना सिंह ने बताया कि खाना एनजीओ टीम लेकर आई थी। सविता पता नहीं किसी काम से रसोई में गई थी। हम लोग परीक्षा करा रहे थे। चीख पुकार की आवाज सुनकर हम लोग दौड़े। बहुत बड़ा हादसा होते होते बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed