फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   caught fire in four shops

मेले में चार दुकानों में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
caught fire in four shops
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के रामलीला मैदान में चल रहे समर कैंप मेले में बुधवार सुबह चार दुकानों में आग लग गई। जिससे मेले में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अग्नि शमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि लाइनपार रामलीला मैदान में 25 मार्च से समर कैंप मेला चल रहा है। मेले में अधिकांश दुकानदार रात को अपनी अपनी दुकानें बंद कर घर चले जाते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दुकानदार रोज की तरह दुकानों खोल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक दुकान में आग लग गई। इसके बाद एक के बाद एक चार दुकानें आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से मेले में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मझोला थाने की पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। आग लगने से जयंतीपुर निवासी मुकेश की पर्स की दुकान, मोहित कुमार की फोटोफ्रेम की दुकान, मुकेश कुमार की खिलौनों की दुकान, महेश की कपड़े की दुकान में आग लग गई। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed