फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Caught a thug who grabbed people's bills by posing as an electrician

Moradabad News: विद्युतकर्मी बनकर लोगों के बिल हड़पने वाला ठग पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Caught a thug who grabbed people's bills by posing as an electrician
मुरादाबाद। विद्युत कर्मी बनकर लोगों के बिल की रकम हड़पने वाला ठग शनिवार को पकड़ा गया। इस बार वह मोटा हाथ मारने के लिए सिविल लाइंस स्थित एक्सईएन दफ्तर के बाहर बैठा था। पहले ठगी का शिकार हुए कुछ उपभोक्ताओं ने उसे पहचान लिया और दफ्तर के अंदर ले गए।
विज्ञापन


वहां जब स्टाफ से पूछा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया कि यह निगम का कर्मचारी नहीं है। इस पर गुस्साए उपभोक्ताओं ने ठग को दफ्तर में ही पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद मनोज सैनी, इमराना परवीन, अजय कुमार, बिट्टू, शाहवेज आलम, साहिबे आलम आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि वह शातिर अब तक करीब 21 लोगों को एक लाख रुपये की चपत लगा चुका है। हाल ही में उसने दौलतबाग बिजलीघर पर एक बुजुर्ग महिला से साढ़े चार हजार रुपये ठगे थे। जमकर पिटाई करने के बाद लोग ठग को सिविल लाइंस थाने ले गए। हालांकि वहां उसे समझा बुझाकर छोड़ दिया गया, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि लोगों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि शिकायत आएगी तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मैं जेई हूं... कहकर ले जाता है रकम
शातिर ठग अलग अलग बिजलीघरों पर जाकर बैठता है और बिल जमा करने के लिए लाइन में लगे लोगों को ठगता है। ज्यादातर बुजुर्गों व महिलाओं के साथ वह ठगी करता है। उनसे पूछता है कि बिल जमा करना है। जवाब हां मिलने पर कहता है कि मैं जेई हूं... लाओ अंदर जाकर मैं जमा कर देता हूं। आप लाइन में मत लगो। कुछ देर बाद बाहर आकर कहता है कि बिल जमा हो गया है, अंदर क्लर्क से रसीद ले लेना। जब उपभोक्ता रसीद लेने पहुंचते हैं तो ठगी का अंदाजा होता है। तब तक ठग अपना काम करके निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed