फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cash stolen from cement shop, report filed against one

Moradabad News: सीमेंट की दुकान से नकदी चोरी, एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 16 Mar 2026 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 16 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cash stolen from cement shop, report filed against one
बिलारी। थाना सोनकपुर अंतर्गत भिड़वारी गांव निवासी सीमेंट विक्रेता की दुकान से नकदी चोरी होने के आरोप में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। भिड़वारी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की ओर से रविवार को थाना सोनकपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे वह गांव में स्थित सीमेंट की दुकान से जरूरी कार्य से घर गया था। जब लौटकर वापस आया तब दुकान के गल्ले में रखे 26 हजार रुपये गायब थे। दुकान में गल्ले से रुपये चोरी होने की घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार सुरेंद्र सिंह ने कैमरे की फुटेज के आधार पर सोनकपुर गांव निवासी प्रियम सिंह के खिलाफ दुकान से नकदी चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed