फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cash and jewellery stolen from building material supplier's house

Moradabad News: बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के घर से नकदी व जेवर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from building material supplier's house
भगतपुर। बहेड़ी रोशनपुर में चोरों ने बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के घर से नकदी व सोने चांदी के जेवर आदि चोरी कर लिए। परिवार के सदस्य गर्मी की वजह से छत पर सोए थे। ममटी की ग्रिल के सहारे घर में घुसकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर भगतपुर पुलिस ने जानकारी इकट्ठा की।
विज्ञापन

ग्राम बहेड़ी रोशनपुर निवासी तौफीक बिल्डिंग मटेरियल की सप्लाई की दुकान चलाते हैं। तौफीक व उनके पुत्र नफीस के अनुसार रविवार की रात्रि गर्मी अधिक होने के कारण परिवार के सदस्य घर के ऊपर छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन

बताया कि सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे परिवार के कुछ सदस्य घर के नीचे आए तब उन्होंने कमरों के दरवाजे खुले हुए देखे व सामान अस्त-व्यस्त देखा इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को भी नीचे बुला लिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने कमरों के अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी व सामान गायब था। तौफीक के अनुसार घर सीढ़ी की ममटी की ग्रिल के सहारे घुसे चोर उनके घर से सोने चांदी के जेवर व नगदी ले गए हैं। तौफीक ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची व परिजनों एवं पड़ोसियों से जानकारी एकत्र की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है एवं तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed