फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cases will taken back in sp government

सपा सरकार में वापस होंगे आजम और सपाइयों पर दर्ज मुकदमे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
cases will taken back in sp government
रामपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर प्रदेश में अगली सरकार उनकी पार्टी की बनी तो आजम खां और अन्य सपाइयों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस होंगे। उन्होंने ने कहा कि आजम खां और अन्य सपाइयों के खिलाफ बदले की भावना से प्रेरित होकर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। इन मुकदमों का कोई आधार नहीं है। भैंस चोरी, बकरी चोरी, किताब चोरी जैसे मुकदमे इस बात को बताने के लिए काफी हैं कि बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस लोगों को दबाव में लेकर झूठी शिकायत ले रही है, जिसके आधार पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जिन जमीनों का पैसे का भुगतान कर दिया गया है, जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका है उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन बदलने की भावना से काम करेगा तो सरकार की साख गिरेगी। आजम खां के खिलाफ तो एक दिन में कई-कई मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सपा मुखिया ने कहा कि सरकार की स्थिति यह है कि वह नहीं चाहती है कि विपक्ष सवाल पूछे। पत्रकार सच लिखने का साहस कर रहे हैं तो उनके खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर में पुलिस-प्रशासन ने रामपुर में सपाइयों के खिलाफ अब तक जितनी कार्रवाई की है, उसकी रिपोर्ट उनके पास आ चुकी है। पीड़ित परिवारों से भी वह मुलाकात कर चुके हैं। इसको लेकर जल्द ही वह प्रदेश की राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। राज्यपाल के यहां भी कोई सुनवाई नहीं होने की स्थिति में न्यायालय की शरण ली जाएगी। न्यायालय से नेता जी (मुलायम सिंह यादव) को यादव को न्याय मिला था। हमें उम्मीद है कि आजम खां को न्यायालय से न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed