{"_id":"6a4573e623593e4ce80543ab","slug":"case-registered-against-six-people-including-the-husband-in-connection-with-gulchamans-death-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-116044-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गुलचमन की मौत के मामले में पति सहित छह के खिलाफरिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गुलचमन की मौत के मामले में पति सहित छह के खिलाफरिपोर्ट दर्ज
Thu, 02 Jul 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गुलचमन के तालाब में कूद कर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने डेढ़ माह बाद पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला बहेड़ावाला निवासी नसीम अहमद की पुत्री गुलचमन का निकाह 19 नवंबर 2023 को मोहल्ले के ही अब्बास के साथ हुआ था। नसीम अहमद का आरोप है कि उसकी बेटी गुलचमन को उसके पति और ससुराल वाले ताने देकर उसका उत्पीड़न करते थे। नसीम अहमद का आरोप है उसके दूसरे दामाद गांव शिवनगर निवासी शमशाद और ससुराल वालों के उकसाने पर अब्बास ने गुल चमन को तीन तलाक दे दिया। तब से गुलचमन परेशान और तनाव में रह रही थी। आरोप है कि गुलचमन के रास्ते में आते-जाते समय उसके पति और ससुराल वाले उस पर फब्तियां कर मजाक उड़ाते थे। गुलचमन 14 मई को शाम चार बजे अपनी चार माह की मासूम बेटी आयरा के साथ दवा लेने की बात कह कर घर से गई थी। आरोप है कि गुलचमन ने पति और ससुराल वालों के तानों से तंग आकर और उनके उकसावे में ताली वाले तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने 12 घंटे बाद गुलचमन का शव तालाब से बाहर निकला था। जबकि 14 मई की शाम को उसकी बेटी आयरा को लोगों ने तालाब में डूबने से बचा लिया था। पुलिस ने नसीम अहमद की तहरीर पर गुलचमन के पूर्व पति मोहल्ला बहेड़ा वाला निवासी अब्बास, ससुर वली मोहम्मद, नदीम , नईम और नूर मोहम्मद, नसीम अहमद के दूसरे दामाद शिवनगर निवासी शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर इसकी विवेचना की जा रही है। नसीम अहमद ने 20 जून को संपूर्ण समाधान दिवस में भी रिपोर्ट दर्ज न करने की शिकायत की थी।