लव जेहाद का जाल: नाम बदल इंस्टग्राम पर युवती से की मोहब्बत, बुर्का पहनाकर ले गया था कोर्ट, तभी हुई हिंदू युवा वाहिनी की एंट्री
मुरादाबाद में इस्लाम नगर के करुला निवासी मोबाइल शॉप संचालक मोहम्मद शावेज पंजाब के लुधियाना की रहने वाली युवती को बुर्का पहनाकर कचहरी लेकर पहुंचा था। सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने युवक और युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि वह अपनी मर्जी से यहां आई है। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद शावेज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में लुधियाना निवासी युवती के धर्म परिवर्तन और अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी मोबाइल शॉप संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ये कार्रवाई अगवानपुर निवासी एक व्यापारी की तहरीर पर की है, हालांकि एक दिन पहले ही युवती आरोपी युवक के पक्ष में बयान देकर अपने परिजनों के साथ घर लौट गई थी।
सोमवार दोपहर मुरादाबाद में इस्लाम नगर के करुला निवासी मोबाइल शॉप संचालक मोहम्मद शावेज पंजाब के लुधियाना की रहने वाली युवती को बुर्का पहनाकर कचहरी लेकर पहुंचा था। हिंदू युवा वाहिनी (हिंयुवा) के पदाधिकारियों को सूचना मिली थी कि युवती को दूसरे समुदाय का युवक शादी करने के उद्देश्य से यहां लेकर आया है। उसका धर्म परिवर्तन भी कराया गया है। हिंयुवा के पदाधिकारियों ने दोनों को कचहरी में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस पूछताछ में युवती ने अपने बयानों में बताया कि वह अपनी मर्जी से आई थी। सूचना मिलने पर युवती के परिजन और लुधियाना पुलिस भी मुरादाबाद आ गई। परिजन युवती को लेकर लुधियाना चले गए।
तहरीर में लगाए ये आरोप
इस मामले में अब अगवानपुर निवासी सराफा व्यापारी अतुल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जिसमें आरोप है कि आरोपी मोहम्मह शावेज निवासी इस्लाम नगर करूला थाना कटघर ने लुधियाना की युवती से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की। शावेज ने नाम बदलकर आईडी बनाई थी। इसके बाद आरोपी ने युवती को लुधियाना से यहां बुलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और शादी करने के लिए कचहरी पहुंचा था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।