फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against four for abetment to suicide

Moradabad News: पत्नी समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four for abetment to suicide
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव अहरौला माफी निवासी कांता को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में उसकी पत्नी समेत चार के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अहरौला माफी निवासी कांता सैनी ने 25 अप्रैल 2024 को घर में ही तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। कांता के पिता तुलसी सिंह ने बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर उसकी पत्नी अंतरेश, साले सुरेंद्र व साढू जयकिशन व राजपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी के 15 साल बाद भी उसके पुत्र कांता की कोई संतान नहीं थी। वह दूसरी शादी करना चाहता था। इससे उसके ससुराल वाले नाराज थे। उन्होंने दबाव बनाकर साढ़ू जयकिशन की बेटी गोद दिला दी। बेटी को गोद दिलाने के बाद पत्नी व ससुराल पक्ष के लोग बेटे कांता पर भूमि अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

24 अप्रैल 2024 को ससुराल पक्ष के लोगों ने कांता पर भूमि व प्लॉट अपने नाम कराने का दबाव बनाया। उसको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। 25 अप्रैल को उसके पुत्र ने घर में ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पिता का आरोप है कि आरोपियों ने संपत्ति हड़पने के लालच व दूसरी शादी नहीं करने का दबाव बनाकर उसको आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। निरीक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed