{"_id":"60c1959a5699cf79d23fbbbf","slug":"case-registered-against-darogah-for-dancing-and-drinking-in-historysheeters-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सिविल लाइंस थाने में दरोगा समेत सात नामजद, हिस्ट्रीशीटर के घर में ठुमके लगाने और जाम छलकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सिविल लाइंस थाने में दरोगा समेत सात नामजद, हिस्ट्रीशीटर के घर में ठुमके लगाने और जाम छलकाने का आरोप
Thu, 10 Jun 2021 10:01 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:01 AM IST
सार
हिस्ट्रीशीटर व स्मैक तस्करी के आरोपी अरुण के घर चार जून को आयोजित कार्यक्रम में डीजे पर ठुमके लगाने और जाम छलकाने के आरोपी दरोगा अभिषेक गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। केस में दरोगा के साथ-साथ हिस्ट्रीशीटर, उसकी पत्नी और भाई समेत सात नामजद हैं, जबकि 15 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
हिस्ट्रीशीटर व स्मैक तस्करी के आरोपी अरुण के घर चार जून को आयोजित कार्यक्रम में डीजे पर ठुमके लगाने और जाम छलकाने के आरोपी दरोगा अभिषेक गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। केस में दरोगा के साथ-साथ हिस्ट्रीशीटर, उसकी पत्नी और भाई समेत सात नामजद हैं, जबकि 15 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा दरोगा के खिलाफ जांच रिपोर्ट तैयार कर कुशीनगर के एसपी को भी भेजी जा रही है। वर्तमान में दरोगा की तैनाती कुशीनगर जिले में ही है।
विज्ञापन
यह मामला मुरादाबाद की फकीरपुरा चौकी के कार्यवाहक प्रभारी शीशपाल सिंह की ओर से सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया गया है। तहरीर में उन्होंने कहा है कि सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए थे। जांच में घटना सही पाई गई। जांच में पाया गया है कि हिस्ट्रीशीटर (एचएस नंबर- 132ए) अरुण के भाई की बेटी की रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम चार जून को आदर्श कालोनी फकीरपुरा में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रात आठ बजे आरोपियों द्वारा सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते हुए बिना मास्क के डीजे पर डांस किया गया। इस दौरान एक दूसरे पर शराब भी उछाली गई थी। वायरल वीडियो में फकीरपुरा पुलिस चौकी के पूर्व चौकी प्रभारी (वर्तमान में कुशीनगर में तैनात दरोगा) अभिषेक गुप्ता समेत हिस्ट्रीशीटर अरुण, अरुण की पत्नी, मुकेश उर्फ मुन्ना, अरविंद, राजेश कुमार, राजेश की पत्नी के अलावा करीब 15 अज्ञात लोग भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि उक्त सभी पर लॉकडाउन उल्लंघन की धारा 188, 269, 270 के अलावा आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।