फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against ambulance driver in case of girl's death

Moradabad News: युवती की मौत के मामले में एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Case registered against ambulance driver in case of girl's death
मुरादाबाद। युवती की मौत के मामले में मझोला पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि एंबुलेंस चालक की टक्कर से बाइक सवार युवती के साथ युवक भी घायल हो गया था। हादसे के बाद एंबुलेंस लेकर चालक भाग निकला। पुलिस इस मामले में चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव मिलक मुहम्मदपुर बस्तौर निवासी कंचन 31 अगस्त की शाम युवक रिंकू के साथ बाइक से दिल्ली रोड पर जा रही थी। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार में एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवती कंचन और उसका साथी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कंचन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में युवती के पिता जागन ने मझोला पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज से पता चला कि बाइक को टक्कर मार कर मौके से फरार हुई एंबुलेंस कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल की थी। उसका नंबर यूपी 21बी एन 8757 बताया जा रहा है। पुलिस अब एंबुलेंस चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने फुटेज देखने के बाद चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित तीन संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दुर्घटना में चालक रिंकू की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed