{"_id":"6af62726aa7f99d47308ab4e","slug":"case-registered-against-13-people-over-a-firing-incident-at-gulad-tiraha-in-kundarki-bilari-news-c-307-1-smbd1005-107787-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कुंदरकी में गुलड़ तिराहे पर फायरिंग पर 13 लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कुंदरकी में गुलड़ तिराहे पर फायरिंग पर 13 लोगों पर रिपोर्ट
Fri, 13 Nov 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। बुधवार की शाम कुंदरकी नगर में गूलड़ तिराहे पर दो गुटों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस ने 13 नामजद आरोपियों समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज संजय त्यागी की ओर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार शाम करीब 6:50 बजे एक पक्ष के लोग काली स्कॉर्पियो से पहुंचे थे जबकि दूसरा पक्ष पहले से सड़क पर मौजूद था। इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज के बाद बेल्टेंं चली और लात घूसों से मारपीट हो गई। मारपीट के बाद जान से मारने की नियत से तमंचों से दोनों पक्ष ओर से फायरिंग की गई। अचानक फायरिंग से सड़क पर गुजर रहे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए दुकानों और वाहनों की आड़ में छिप गए। पुलिस के आने से पहले एक-दूसरे पर फायरिंग और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने एक पक्ष के कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरूल्ला निवासी सुहैल, उवैश, अनस, मोनिस, वाजिद, इमरान और राजा, ग्राम चकफाजलपुर निवासी तंजीम को नामजद किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम जटपुरा निवासी सतेंद्र, कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर फखरुद्दीन निवासी कैफ, पंडिया निवासी ताहिर और नगला सलार के हेमंत चौधरी और बिलारी के जौरावर को रिपोर्ट में नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस के अनुसार नामजद आरोपियों में शामिल आरोपी सुहैल को गुंडा अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। उसे नौ अक्टूबर को मुरादाबाद जिले की सीमा से बाहर छोड़ा गया था, लेकिन वह दोबारा जिले की सीमा में पाया गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमे की विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
