फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case of culpable homicide against grandson in case of grandfather's death

Moradabad News: दादा की मौत के मामले में पोते के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide against grandson in case of grandfather's death
मुरादाबाद। मुगलपुरा पुलिस ने वृद्ध दादा की मौत के मामले में पोते के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। आरोप है कि पोते के धक्का देने पर दादा की मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लालबाग कहारो वाली मंदिर गली नंबर-1 निवासी रामगोपाल कश्यप (65) परिवार के साथ अगवानपुर में किराये का कमरा लेकर रहते थे। पैतृक मकान में उनके छोटे भाई बब्बू का परिवार रहता है। उसी घर में रामगोपाल की बहन भी रहती है। शुक्रवार रात रामगोपाल अपनी बहन से मिलने कहारो वाला मंदिर स्थित पैतृक मकान पर आए थे। यहां किसी बात को लेकर छोटे भाई बब्बू से उनकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बीच बब्बू का पोता बंटी पुत्र संजय भी वहां पहुंच गया और गाली गलौज करने लगा। रामगोपाल ने उसे गाली देने से मना किया तो मारपीट कर धक्कामुक्की की। मारपीट के चलते रामगोपाल अचेत होकर गिर गए। परिजन उनको लेकर जिला अस्पताल गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर अगवानपुर से बेटा छोटू भी जिला अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई। इस मामले में थानाध्यक्ष मुगलपुरा अमित कुमार ने बताया कि घटना के संदर्भ में रामगोपाल के बेटे छोटू की ओर से थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि बंटी ने मारपीट और धक्का मुक्की की। इसी कारण बुजुर्ग की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर आरोपी बंटी के खिलाफ गाली गलौज और गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। इसी आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed