फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   case has been filed against the wife and her two brothers for harassing the husband

UP: मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगते ही बदले तेवर; पति बोला- उसके अवैध संबंध, मेरी हत्या की साजिश

Mon, 07 Jul 2025 11:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 07 Jul 2025 11:37 PM IST
सार

पीड़ित पति का दावा है कि उसने शादी के बाद मेहनत मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया और काबिल बनाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में उसकी नौकरी लग गई तो उसने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से नजदीकियां बढ़ा दी।

विज्ञापन
case has been filed against the wife and her two brothers for harassing the husband
पति पत्नी - फोटो : adobe stock

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के युवक ने अपनी पत्नी और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसने पत्नी को पढ़ा लिखाकर काबिल बनाया, जब पत्नी की सरकारी विभाग में नौकरी लग गई तो उसने किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध बना लिए। पीड़ित ने विरोध किया तो उसकी हत्या की कोशिश की गई। पुलिस ने महिला और उसके भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पीड़ित युवक ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि वह निर्यात फर्म में नौकरी करता है। करीब दस साल पहले उसकी शादी सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। उसका दावा है कि उसने शादी के बाद मेहनत मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया और काबिल बनाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में उसकी नौकरी लग गई तो उसने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से नजदीकियां बढ़ा दी। जानकारी होने पर पति ने इसका विरोध किया और मायके में शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने अपने मायके वालों की मौजूदगी में आश्वासन दिया है कि वह दोबारा गलती नहीं करेगी। इसके बाद महिला का दूसरे जिले में ट्रांसफर हो गया तो वहां भी प्रेमी उससे मिलने लगा। युवक का कहना है कि 21 जून की रात करीब नौ बजे वह घर लौटा तो वहां पहले से पत्नी और उसके दोनों भाई मौजूद थे।

विज्ञापन

आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसकी हत्या की कोशिश की। शोरशराबा होने पर लोग जुटे तो तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित के पास इसकी वीडियो है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। वीडियो फुटेज खंगाली जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, 10 हजार रुपये और जेवर भी ले गई; पति ने लगाई पुलिस से ये गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed