फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed for illegal donation in the name of Ram temple construction

राम मंदिर निर्माण के नाम पर वसूली के आरोप में केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Case filed for illegal donation in the name of Ram temple construction
ram mandir - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में भले ही राम मंदिर का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन राम नाम पर अवैध रूप से चंदा वसूली शुरू हो गई। इसी तरह का एक और मामला शनिवार को मुरादाबाद में सामने आया। श्रीराम निर्माण निधि समर्पण समिति मुरादाबाद के अध्यक्ष ने थाना सिविल लाइंस में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इससे पहले भी फर्जी रसीद छपवाकर राम मंदिर के नाम पर वसूली का केस मझोला थाने में दर्ज किया जा चुका है।

विज्ञापन


श्री राम मंदिर निधि समर्पण समिति मुरादाबाद के अध्यक्ष ओम प्रकाश शास्त्री समिति के मंत्री प्रभात गोयल के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी रोहन सक्सेना निवासी विजय नगर थाना कटघर, अमित अग्रवाल निवासी पुरानी तहसील के सामने कोतवाली, हर्ष वर्मा निवासी चौरासी घंटा थाना नागफनी और मनोज व्यास पूर्व कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के मिलते जुलते नाम से रसीद तैयार करा कर लोगों से अवैध रूप से चंदा वसूलना शुरू कर दिया हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब वह लोगों के पास समर्पण के लिए पहुंचे तो पता चला कि उनके पास से पहले ही कोई चंदा लेकर जा चुका है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दर्वेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व 25 दिसंबर को मझोला थाने में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजपाल चौहान ने एक व्यक्ति के खिलाफ रसीद पर उनका और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का फोटो छपवाकर राम मंदिर के नाम पर चंदा लेने का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed