फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against twelve people including bank manager, cashier

Moradabad News: बैंक प्रबंधक, कैशियर समेत बारह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed against twelve people including bank manager, cashier
मुरादबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बैंक प्रबंधक, कैशियर समेत बारह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। महिला ने केस में ससुरालियों को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

मझोला के लाइन पार शिवाजी नगर निवासी ममता राणा ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 23 मई 2014 को एचडीएफसी बैंक और 2 मई 2015 को प्रथमा बैंक की हसनपुर शाखा में खाता खुलवाया था। इसके बाद से महिला और उसके माता-पिता और भाई इन खातों में रकम जमा कराई थी। महिला का आरोप है कि उसके ससुर मेघराज सिंह, सास जगवती, पति राकेश कुमार राणा, उनके भाई मोहित, तरुण और बहन उपासना ने पिटाई की और पासबुक, डेबिट कार्ड और चेक बुक छीन ली। आरोप है कि 11 सितंबर 2019 को मारपीट कर ममता को घर से निकाल दिया। परिवार न्यायालय में केस चल रहा है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि ससुरालियों ने दोनों बैंकों के प्रबंधक और कैशियर से साठगांठ कर उसके खाते से दस लाख रुपये निकाल लिए हैं। 12 अप्रैल 2023 की दोपहर करीब एक बजे वह कचहरी मुकदमे की तारीख पर आई थी। आरोप है कि तभी आरोपी राकेश राणा और उसके साथ दो अन्य युवक आ गए। महिला ने खाते से रकम निकालने की शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो आरोपी राकेश राणा और उसके साथियों ने महिला के भाई की हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला होलीवाला निवासी पति राकेश राणा, ससुर मेघराज, सास, जगवती, पति के भाई मोहित राणा, तरुण और बहन उपासना, एचडीएफसी बैंक की हसनपुर शाखा के प्रबंधक और कैशियर, प्रथमा बैंक की हसनपुर मंडी शाखा के प्रबंधक और कैशियर समेत 12 लोगों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed