{"_id":"666488ae39b897431c0edf5f","slug":"case-filed-against-three-including-two-brothers-for-wife-swapping-in-moradabad-2024-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पत्नियों की अदला-बदली: महिला ने पति-जेठ और जेठानी पर लगाया आरोप, डीआईजी से शिकायत के बाद मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में पत्नियों की अदला-बदली: महिला ने पति-जेठ और जेठानी पर लगाया आरोप, डीआईजी से शिकायत के बाद मामला दर्ज
Sat, 08 Jun 2024 10:07 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 08 Jun 2024 10:07 PM IST
सार
मुरादाबाद में एक महिला ने अपने पति और जेठ जेठानी पर पत्नी की अदला-बदली करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं मारपीट भी की गई। शादी के बाद से ही जेठ अपने छोटे भाई की पत्नी से छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबद में एक महिला ने अपने पति और जेठ जेठानी पर पत्नी की अदला-बदली करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं मारपीट भी की गई। शादी के बाद से ही जेठ अपने छोटे भाई की पत्नी से छेड़छाड़ करता था।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति और जेठ के खिलाफ वाइफ-स्वैपिंग (पत्नी की अदला-बदली) करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी जेठानी भी इसमें शामिल है। करीब एक माह तक कार्रवाई न होने पर महिला ने डीआईजी से कार्रवाई की मांग की। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने महिला पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने डीआईजी को प्रार्थनापत्र सौंपा। महिला ने कहा कि 11 जून 2020 को उसका निकाह हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही जेठ ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि करीब एक साल पहले उसके पति ने उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसे चक्कर आने लगे। इस दौरान जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पति व जेठ पर उसका गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया।
महिला का आरोप है कि उसका पति व जेठ वाइफ-स्वैपिंग करते है। इसमें उसकी जेठानी भी शामिल है। विरोध करने पर तीनों उसके साथ मारपीट करते है। मामले को लेकर करीब एक माह पहले उसने पुलिस को तहरीर तहरीर दी थी।
लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने डीआईजी से मामले में कार्रवाई की मांग की। अब डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने महिला के पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।