फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against the owner after the lintel of the bank hall fell down

Moradabad News: बैंकटहाॅल का लिंटर गिरने पर मालिक के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Case filed against the owner after the lintel of the bank hall fell down
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

करनपुर में निर्माणाधीन बैंकटहाल का लिंटर गिरने से दो मजदूरों के घायल होने के मामले में मूंढापांडे पुलिस ने मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर करनपुर के पास बैंकटहाल का निर्माण चल रहा है। इस बैंकटहाल के मालिक करनपुर निवासी सुल्तान अली हैं। शनिवार को हाल पर शटरिंग लगाकर लिंटर डाला जा रहा था। इस दौरान शटरिंग की बल्ली हट जाने से लिंटर गिर गया। उसके मलबे में दबने से रामपुर भीला के मजदूर अहमद हसन और रागिब घायल हो गए। अहमद हसन के मुताबिक वह रागिब के साथ शटरिंग चेक करने के लिए छत से नीचे आए थे। आरोप है कि मालिक सुल्तान अली ने लिंटर पर क्षमता से अधिक सीमेंट से बना हुआ मसाला रखवा दिया था। इसी कारण घटना हुई है। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि मजदूर अहमद हसन की तहरीर पर बैंकटहाल मालिक सुल्तान अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed