फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   constable suicide case: Forty liters petrol scam, case against two constables and home guard

सिपाही आत्महत्या केस: चालीस लीटर पेट्रोल घोटाला... फोन लोकेशन की जांच, दो कांस्टेबल और होमगार्ड के खिलाफ केस

Tue, 18 Mar 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 02:13 AM IST
सार

मुरादाबाद में सिपाही अमित कुमार की आत्महत्या के मामले में हेड कांस्टेबल कयास अहमद, कांस्टेबल भानू प्रताप और होमगार्ड शमीम अहमद पर उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज किया गया है। सुसाइड नोट में अमित ने साथियों पर परेशान करने और विभागीय कार्रवाई की धमकी देने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
constable suicide case: Forty liters petrol scam, case against two constables and home guard
मुरादाबाद में सिपाही ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में तैनात सिपाही अमित कुमार की आत्महत्या के मामले में हेड कांस्टेबल कयास अहमद, कांस्टेबल भानू प्रताप और होमगार्ड शमीम अहमद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सिपाही के पिता का आरोप है कि तीन लोगों के उत्पीड़न से तंग आकर उनके बेटे ने आत्महत्या की है। दोनों पुलिस कर्मी और होमगार्ड शमीम अहमद अमित के साथ ही यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात थे।

विज्ञापन


अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र के अटेरना गांव निवासी अमित कुमार यूपी पुलिस में 2016 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। उनकी मुरादाबाद में ड्यूटी यूपी 112 पीआरवी पर चल रही थी। वह मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार प्रकाशनगर में चंद्र प्रकाश के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराये पर रहते थे, जबकि पत्नी संतोष और दो बेटे ऋषभ व अंशुल अमरोहा के गजरौला में रहते हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह अमित ने रस्सी से फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें अमित कुमार ने अपने साथी पुलिस कर्मियों पर उत्पीड़न करने और विभागीय कार्रवाई कराने की धमकी देकर परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही के पिता सोमपाल ने हेड कांस्टेबल कयास अहमद, कांस्टेबल भानू प्रताप और होमगार्ड शमीम अहमद के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने में केस दर्ज कराया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिपाही का सुसाइड नोट में दावा, 31 नवंबर की सभी के मोबाइल की लोकेशन की जांच की जाए
आत्महत्या करने वाले सिपाही के पिता सोमपाल सिंह का कहना है कि अमित कुमार ने कई बार उनसे चर्चा की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि विभागीय वाहन के पेट्रोल में घोटाला किया जा रहा है। पीआरवी पर तैनात कयास अहमद, भानू प्रताप और शमीम अहमद तेल के बहाने अमित को विभागीय कार्रवाई करने की धमकी देते थे। तीनों आरोपी उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे।


तीनों ने 40 लीटर पेट्रोल का घोटाला किया है। आरोपी उसे झूठा फंसा रहे थे। सिपाही अमित कुमार ने एसएसपी को संबोधित सुसाइड नोट में मांग की है कि 31 नवंबर 2024 की सभी के मोबाइल लोकेशन की जांच की जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। सिपाही ने सुसाइड नोट में यह भी कहा कि कुछ सबूत उसके मोबाइल में मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed