फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against in-laws

ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Case filed against in-laws
न्यायालय के आदेश पर पति ने सास-ससुर समेत ससुरालियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और जेवर नकदी लूटने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम अब्दुल्लापुर लेदा निवासी मनीष कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका विवाह दो साल पूर्व भगियावाला निवासी आशा उर्फ डोली पुत्री रामपाल सिंह से हुआ था। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उससे लड़ाई झगड़ा करती थी। इस बीच वह बीमार रहने लगा तो वह तलाक लेकर दूसरी शादी की धमकी देकर चली गई। 24 जनवरी को वह अपने पिता रामपाल सिंह, भाई मनोज कुमार, अतुल कुमार, भतीजे अजय एवं उसकी मां दुलारी ने आकर मारपीट की। संदूक से जेवर कपड़े और तीस हजार रुपये निकालकर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसकी मां विनोद देवी बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की। चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने आकर बचाया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, धमकी एवं लूटपाट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed