{"_id":"643dacca085dd2ce8e0965b7","slug":"case-filed-against-hotel-operator-exporter-and-builder-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-118870-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: होटल संचालक, निर्यातक और बिल्डर पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: होटल संचालक, निर्यातक और बिल्डर पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के सोनकपुर स्थित जमीन को लेकर दो पक्षों के विवाद में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मुकदमा होटल संचालक ऋषि छाबड़ा ने दर्ज कराया है। जिसमें निर्यातक अदनान अकबर कय्यूम, बिल्डर अनिल तोमर, निर्यातक की मां समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। दूसरा मुकदमा अदनान अकबर ने दर्ज कराया है, जिसमें ऋषि छाबड़ा और उनके बेटे समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमीन पर कब्जा करने, धमकी देने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
सिविल लाइंस के कांठ रोड अकबर किला निवासी अदनान अकबर कय्यूम ने कोर्ट की शरण लेते हुए दर्ज कराए केस में कहा है कि सोनकपुर में हमारी जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा करना चाहते हैं। 12 मार्च 2023 की सुबह साढ़े नौ बजे कुछ लोग दीवार तोड़ रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर वह संजीव कुमार, जयदीप मान के साथ मौके पर पहुंच गए तो देखा कि मानसरोवर कॉलोनी निवासी ऋषि कुमार छाबड़ा व उनका बेटा दीपक कुमार छाबड़ा दस- पंद्रह लोगों के साथ हमारे प्लाॅट की दीवार जेसीबी से तुड़वा रहे थे। कई आरोपियों के हाथों में हथियार थे। वादी ने इसका विरोध किया तो ऋषि छाबड़ा ने दो करोड रुपये मांगे और जान से मारने की धमकी दी।
उधर, दूसरा मुकदमा ऋषि छाबड़ा ने दर्ज कराया है। ऋषि छाबड़ा ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 मार्च 2023 की सुबह 10 बजे वह मजदूरों के साथ अपने प्लाॅट की टूटी दीवार को ठीक करने गए थे। इसी दौरान वहां दिल्ली रोड स्थित इलेवन ऑर्चिड निवासी अनिल तोमर, अकबर किला निवासी निर्यातक अदनान अकबर कय्यूम उनकी मां अफसरी खातून समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। मजदूर को पिस्टल से धमकाते हुए एक करोड़ रुपये मांगे। धमकी देते हुए मजदूर को भगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराए हैं। एक मुकदमा कोर्ट के आदेश और एक मुकदमा उच्च अधिकारियों के आदेश पर दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।