फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed against five including two operators in obscene dance case

Moradabad News: अश्लील डांस मामले में दो संचालकों समेत पांच पर केस

Sat, 06 Sep 2025 03:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 06 Sep 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five including two operators in obscene dance case
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। नगर के कोचिंग सेंटर पर आयोजित बर्थडे पार्टी में छात्राओं की माैजूदगी में अश्लील डांस का वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने विहिप नेता की तहरीर पर कोचिंग सेंटर के दो संचालकों व तीन छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विहिप के विधिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक साजन शर्मा एडवोकेट ने पुलिस को कोचिंग सेंटर पर आयोजित बर्थडे पार्टी के दाैरान अश्लील डांस का वीडियो बनाकर वायरल करने की जानकारी दी थीए लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार शाम को विहिप के जिला सहमंत्री पंकज सिंह, साजन शर्मा, अनुज कुमार आदि कोतवाली पर पहुंचे और मामले में तहरीर देकर विशडम एकेडमी के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने देर शाम कोचिंग सेंटर के संचालक फैराज आलम व आदिल के अलावा छात्र अल्तमस समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा कि कोचिंग सेंटर पर बर्थडे पार्टी के दाैरान समुदाय विशेष के छात्रों ने हिंदू छात्राओं के सामने अश्लील डांस किया और छात्राओं को बहला-फुसलाने का प्रयास किया। इससे लव जिहाद की संभावना है। उनकी हरकत से सांप्रदायिक तनाव हो सकता है। कोचिंग सेंटर को भी बंद करने के लिए मांग की गई। तहरीर पर पुलिस ने दोनों कोचिंग सेंटर संचालकों और तीन छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed