फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case filed after one month regarding MR's death in accident

Moradabad News: हादसे में एमआर की मौत के मामले में एक माह बाद केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Case filed after one month regarding MR's death in accident
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में एक माह पहले हादसे में एमआर प्रशांत आनंद की मौत हो गई थी। इस मामले में गलशहीद थाने में एमआर की बहन ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के इंद्रा कालोनी निवासी प्रशांत आनंद (36 वर्ष) मेडिकल कंपनी में एमआर थे। 27 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह काम खत्म करने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे। गलशहीद थाना क्षेत्र में मिगलानी सिनेमा के सामने संभल चौराहा फ्लाईओवर पर चढ़ रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे प्रशांत की स्कूटी बेकाबू होकर पुल की रेलिंग से टकराई और वह नीचे गिर गए थे। इस हादसे में प्रशांत की मौत हो गई थी। बहन हेमा आनंद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसओ गलशहीद सौरभ त्यागी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाली कार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed