{"_id":"6161e6138ebc3e1e73109954","slug":"case-against-wife-and-her-lover-for-abetting-the-carpenters-suicide-city-news-mbd405617177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारपेंटर को आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी और उसके प्रेमी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारपेंटर को आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी और उसके प्रेमी पर केस
विज्ञापन
मुरादाबाद। कारपेंटर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मूंढापांडे थानाक्षेत्र मानपुर पट्टी गांव निवासी धर्मेश (32) कारपेंटर था। उसकी शादी 15 साल पहले बरेली जिले के मीरगंज थानाक्षेत्र के कपूरगंज निवासी संध्या के साथ हुई थी। जिसके तीन बच्चे हैं। 14 सितंबर की शाम धर्मेश खेत पर मिला था। वहां वह उल्टियां कर रहा था। पूछताछ करने पर उसने जहर खाने की बात की थी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए थे, जहां उपचार के दौरान धर्मेश की मौत हो गई थी। धर्मेश के भाई महेश ने मूंढापांडे थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि धर्मेश की पत्नी संध्या का उसी के गांव के अनुज से प्रेम संबंध है। धर्मेश ने इसका विरोध किया। आरोप लगाया कि कुछ समय पहले पत्नी संध्या, उसका प्रेमी अनुज, भाई मोनू व सोनू और दुर्गेश ने धर्मेश की बाइक छीन ली और बरेली ले गए। आरोप लगाया कि इन सभी ने जहर देकर मारने का भी प्रयास किया था। इसी से आहत होकर धर्मेश ने 14 सितंबर को आत्महतया कर ली थी।
थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि युवक की पत्नी संध्या, उसके प्रेमी अनुज, भाई मोनू व सोनू और दुर्गेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।