{"_id":"658351bf90ea81df8b024a3d","slug":"case-against-three-brothers-in-farmers-murder-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-307333-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किसान की हत्या में तीन भाइयों पर केस, एक जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किसान की हत्या में तीन भाइयों पर केस, एक जेल भेजा
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
थाना क्षेत्र के चकहबीबपुर गांव निवासी किसान हरज्ञान सिंह की हत्या में पुलिस ने तीन सगे भाइयों धर्मवीर, राहुल और रामवीर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही एक रामवीर को लोहे के सरिये के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कुंदरकी क्षेत्र के गांव चकहबीबपुर निवासी प्रेमसिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सात दिसंबर को उसके पिता हरज्ञान सिंह (65) दूधिया सालिम के बेटे जीशान और गांव के ही रामवीर के बीच हो रहे झगड़े में बीचबचाव कराने लगे। आरोप है कि इससे नाराज होकर आरोपी धर्मवीर, राहुल और रामवीर ने हरज्ञान सिंह पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने किसान के सिर पर ईंटों और लोहे की रॉड से वार किया था। किसान की मंगलवार को मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हरज्ञान सिंह की हत्या में आरोपी रामवीर को लोहे के सरिया के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिससे उसने किसान पर वार किया था। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।