{"_id":"6643fae5fd2eb2df3b0c9497","slug":"case-against-tanker-driver-in-case-of-death-of-three-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-400867-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बैंक मैनेजर सहित तीन की मौत के मामले में टैंकर चालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बैंक मैनेजर सहित तीन की मौत के मामले में टैंकर चालक पर केस
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव डोमघर के पास सोमवार सुबह 7:40 बजे हुए हादसे में पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे में कार सवार एक्सिस बैंक की चंदौसी ब्रांच के मैनेजर सौरभ श्रीवास्तव, कैशियर दिव्यांशु भारद्वाज और निजी फाइनेंस कंपनी के डिप्टी मैनेजर अमित राणा की मौत हो गई थी। तीनों लोग मुरादाबाद से ड्यूटी करने के लिए चंदौसी जा रहे थे। अमित राणा के साले दीपक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार को तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र के सिंधुनगर निवासी सौरभ श्रीवास्तव (40) चंदौसी स्थित एक्सिस बैंक की ब्रांच में मैनेजर थे। वह मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में आकाश अपार्टमेंट के फ्लैट में पत्नी और बेटी के साथ किराए पर रहते थे। वहीं फिरोजाबाद के टुंडला थाना क्षेत्र कदोरा कनवारा निवासी दीव्यांशु भारद्वाज (32) इसी ब्रांच में कैशियर थे। वह मुरादाबाद में बुधबाजार में किराये पर रहते थे। मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित खुशहालपुर प्रीत विहार चमुंडा मंदिर वाली गली निवासी अमित राणा (38) भी निजी इंश्योरेंस कंपनी में डिप्टी मैनेजर थे। वह चंदौसी में एक्सिस ब्रैंक की ब्रांच में बैठते थे। सोमवार सुबह तीनों कार से चंदौसी ड्यूटी पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार अमित राणा चला रहे थे। सुबह 7:40 पर जब कार सवार मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर कुंदरकी थाना क्षेत्र में डोमघर गांव में पहुंची, इसी दौरान कार के सामने एक बंदर आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर गई और सामने से आ रहे टैंकर से जा टकराई। इसके बाद कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
अमरोहा जिले के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव रामपुर जुन्नारदार निवासी अमित राणा के साले दीपक कुमार ने टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। टैंकर चालक पर तेजी और लापरवाही से गैस टैंकर चलाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांचाल ने बताया कि गैस टैंकर चालक की तलाश जारी है।