फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   case against Samajwadi Party MP Azam Khan relative for not wearing mask and spitting in public place

आजम खां के समधी पर मास्क न पहनने और सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर केस दर्ज, मिली जमानत

Mon, 01 Jun 2020 07:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Jun 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
case against Samajwadi Party MP Azam Khan relative for not wearing mask and spitting in public place
पुलिस से नोकझोंक करते हुए आजम खां के रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के समधी रिजवान मोहम्मद खां के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने रिजवान मोहम्मद खां और उनके बेटे अब्दुल रहमान को गिरफ्तार भी किया लेकिन बाद में उन्हें जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


सोमवार को रामपुर पुलिस बिना मास्क के बाहर निकले लोगों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शाहबाद गेट चौराहे पर चेंकिग के दौरान पुलिस को स्टार चौराहे की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो उसने गति और तेज कर दी। पुलिस ने पीछा करके कार को रोक लिया। कार में डायमंड रोड निवासी सपा नेता आजम खां के समधी और होटल कारोबारी रिजवान खां बैठे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका बेटा अब्दुल रहमान कार चला रहा था। पुलिस द्वारा जब कार को रोका गया तो दोनों ने कोई मास्क नहीं लगा रखा था। पुलिस को देखने के बाद भी अब्दुल रहमान ने शाहबाद ने गेट चौराहे पर सार्वजनिक स्थान पर थूका। 

दोनों व्यक्तियों द्वारा मास्क न लगाने व सार्वजनिक स्थान पर थूकने के बारे में बताकर जुर्माना करवाने की बात कही गई, इस पर उन्होंने जुर्माना करवाने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही पुलिस के साथ नोकझोंक करते हुए हमलावर हो गए। पुलिस से कहने लगे कि तुम हमें मास्क पहनना बताओगे, कानून के बारे में जानकारी दोगे। पुलिस द्वारा कार के कागज मांगने पर गाड़ी के कागज भी नहीं दिखाए। 

बाद में पुलिस द्वारा दोनों को हिरासत में लेकर इनके खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 188, 269,173,353 व महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार को सीज कर लिया। बाद में थाने से पिता-पुत्र को जमानत मिल गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed