फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Care app will monitor the activation of hospital equipment

Moradabad News: अस्पतालों के उपकरणों की सक्रियता पर केयर एप से होगी निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Care app will monitor the activation of hospital equipment
चंदौसी। सरकारी अस्पतालों के संसाधनों, उपकरणों की सक्रियता की निगरानी अब केयर एप से की जाएगी। सभी सीएचसी पीएचसी से संसाधनों का ब्योरा मांगा गया है। एप से पता चलेगा कि कहां पर कितने उपकरण है, इनमें से कितने सक्रिय और निष्क्रिय हैं। इसके बाद सरकारी अस्पतालों में संसाधनों के साथ सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। संभल जिले में एक जिला अस्पताल, दस सीएचसी, आठ ब्लाक स्तरीय पीएचसी हैं। सभी सरकारी अस्पताल में संसाधनों का अभाव है। कई सीएचसी पर लाखों रुपये की लागत के उपकरण लगे हैं, पर चालू (सक्रिय) नहीं है। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। अब शासन की ओर से इन पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने सीएचसी की 23 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट को केयर एप पर दर्ज किया जाएगा। इनमें सीएचसी पर वेंटीलेटर, ओटी लाइट, एक्सरे मशीन, ईसीजी मशीन, पैथोलॉजी आदि को शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट को जिला मुख्यालय सीएमओ कार्यालय पर शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए यूजर आईडी, पासवर्ड के जरिए केयर (क्रिटिकल एसेसमेंट एंड रिव्यू एक्यूपमेंट) एप उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का ब्यौरा दर्ज किया जाएगा। एप की मॉनीटरिंग के लिए नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। जो हर सोमवार को अस्पतालों के संसाधानों की संक्रियता के बारें में लॉग इन करके ब्यौरा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed