फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car riders attempt to kidnap girl, point gun at father

Moradabad News: कार सवारों ने युवती को किया अगवा करने का प्रयास, पिता पर ताना तमंचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Car riders attempt to kidnap girl, point gun at father
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी में कार सवार युवकों ने युवती को अगवा करने की कोशिश की। घटना के समय पीड़िता अपने पिता के साथ कुत्ता टहला रही थी। पिता ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर तमंचा तान दिया। इसी दौरान पीड़िता हाथ छुड़ा लिया और अपनी जान बचाकर भाग गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। 21 वर्षीय युवती मझोला के लाइनपार क्षेत्र में रहती है। उसके पिता ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 12 अक्तूबर की रात करीब दस बजे वह अपनी बेटी के साथ मानसरोवर कॉलोनी में कुत्ता टहला रहे थे। इसी दौरान उनके पास एक कार आकर रुकी। कार में मझोला के खुशहालपुर शनिदेव मंदिर के पास रहने वाला आलोक और उसके साथी सवार थे। पिता का आरोप है कि आलोक ने उसकी बेटी का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन कार में डालने की कोशिश करने लगा। पिता ने विरोध किया तो आलोक के साथ मौजूद उसके साथियों ने उन पर तमंचा तान दिया और फायरिंग करने की कोशिश की। इसी बीच युवती ने आरोपी आलोक से अपना हाथ छुड़ा लिया और भागकर मानसरोवर पैराडाइज होटल की कार पार्किंग में पहुंचकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी बेटी को पहले भी परेशान कर चुका है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed