फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car parking built in green belt amid mild altercation, generator shed demolished

Moradabad News: सड़कों को गड्डा मुक्त बनाने के लिए जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Car parking built in green belt amid mild altercation, generator shed demolished
सड़कों को गड्डा मुक्त बनाने के लिए जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुरादाबाद। शिवसैनिकों ने सड़कों को गड्डा मुक्त बनाने के लिए शहर में जुलूस निकालकर मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सड़कों पर गड्डों के चलते जनता काफी परेशान है। अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

शिवसेना के जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने रेलवे स्टेशन से हाइवे,इंपीरियल तिराहा,बुद्ध बाजार,टाउन हाल बाजार गंज,गुरहट्टी चौराहा व जेल रोड होते हुए जलूस निकाल निकाला। नगर आयुक्त,जिलाधिकारी व कमिश्नर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। आक्रोश जताया कि स्मार्ट सिटी मुरादाबाद की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने,काशीपुर/बाजपुर प्राइवेट बस अड्डा व गांगन चौराहे, हरथला से अवैध बाजार हटाने की मांग की । इस दौरान महानगर प्रमुख गुड्डू सैनी ने कहा कि शहर की सड़कों में गड्डे व पानी भरे होने से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। काशीपुर-बाजपुर प्राइवेट बस अड्डा व दिल्ली रोड गागन चौराहे, हरथला में लगने वाले अवैध साप्ताहिक बाजारों से अतिक्रमण हो रहा है। पूरा शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है। यदि शीघ्र ही समाधान और कार्यवाही नहीं हुई तो शिव सैनिक संबंधित अधिकारियों व नेताओं के पुतले फूंकेंगे। प्रदर्शन में जिला अध्यक्षा भवानी सेना ठाकुर मंजू राठौर, मनोज ठाकुर, कासिम अंसारी,राकेश प्रजापति, बाबा कुशल सिंह,विजय सेठ,सौरव सैनी,बबिता सैनी,अजय सैनी,शिल्पी सागर, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed