फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car hits truck from behind on highway, supervisor dies

Moradabad News: हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, सुपरवाइजर की मौत

Thu, 31 Oct 2024 03:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 31 Oct 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Car hits truck from behind on highway, supervisor dies
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात ट्रक में पीछे से कार जा घुसी। इस भीषण हादसे में एक्सपोर्ट फर्म के सुपरवाइजर की मौत हो गई जबकि कार चालक समेत तीन लोग घायल हुए है जिनमें घायल चालक की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पचपेड़ा निवासी असरू उर्फ सैफुल रहमान (40) मुरादाबाद शहर के कटघर थाना क्षेत्र में ही स्थित एक निर्यात फर्म में सुपरवाइजर थे। परिजनों ने बताया कि सैफुल रहमान मंगलवार शाम को कुंदरकी में अपने दोस्त के भाई की शादी में शामिल होने के लिए गए थे, उनके साथ में तीन दोस्त भी थे। रात 12 बजे शादी में शामिल होने के बाद कार से चारों दोस्त मुरादाबाद लौट रहे थे जब इनकी कार मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर नानपुर की पुलिया के पास पहुंची तो कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस भीषण हादसे में सुपरवाइजर असरू उर्फ सैफुल रहमान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार के परखच्चों के बीच फंसे चालक और सुपरवाइजर को बमुश्किल बाहर निकाला लेकिन सुपरवाइजर की मौत हो चुकी थी पुलिस ने तत्काल ही घायल नूरूल हसन, नदीम और नदीम अहमद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन सांई अस्पताल मुरादाबाद में भर्ती कटघर क्षेत्र के लाजपतनगर निवासी कार चला रहे घायल नूरूल हसन की हालत नाजुक बताई जा रही है। भीषण हादसे के चलते हाईवे पर जाम लग गया जिसकी वजह से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिए गए है और पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शादी समारोह में लौटते समय सैंट्रो कार के अगले हिस्से में मृतक सुपरवाइजर सैफुल रहमान में बैठे थे जबकि कार को नूरूल हसन चला रहे थे जिनकी ही कार बताई गई है। ट्रक में जब पीछे से कार घुसी तो कार का अगला नीचे दबे गए जिसकी वजह से सैफुल रहमान के सिर में शरीर में गंभीर चोटें आई और तत्काल की जान चली गई। बताते है कि कार के परखच्चों के बीच से सैफुल रहमान के शव को और घायल नूरूल हसन को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। इसमें पुलिस की ग्रामीणों ने भी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed