फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car fell into Ramganga feeder canal, three youths injured

Moradabad News: रामगंगा पोषक नहर में गिरी कार, तीन युवक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Car fell into Ramganga feeder canal, three youths injured
मंडी धनौरा। धनौरा दिशा से जा रही एक तेज रफ्तार क्षेत्र के गांव पालनपुर के पास रामगंगा पोषक नहर में गिर गई। कार के नहर में गिरने की जानकारी मिलने पर पड़ोस के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। संयोगवश रामगंगा पोषक नहर में पानी बंद होने के कारण कोई गंभीर घटना नहीं घटी। मौके पर आए रिश्तेदार घायलों को उपचार के लिए अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बरात बास्टा क्षेत्र के एक गांव में गई थी। युवक के गजरौला क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी रिश्तेदार प्रदीप, सुमित, राहुल आदि भी शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे उनकी कार ग्राम पालनपुर के पास रामगंगा पोषक नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार की गति तेज थी और तीव्र मोड़ होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख पाया।
विज्ञापन

कार के नहर में गिरते हुए कुछ लोगों ने देख लिया। उन्होंने कुछ लोगों को मौके पर बुला लिया और घायलों को कार से बाहर निकाला। कार सवार लोगों की निकटवर्ती गांव में रिश्तेदारी थी। रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। वे घायलों को इलाज के लिए अपने साथ ले गए। उधर, आजकल नहर सूखी पड़ी हुई है। कुछ दिन पहले की पानी बंद किया गया है। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed