फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kapoor Company bridge can start 15 days repair work going fast

Moradabad: 15 दिन में शुरू हो सकता है कपूर कंपनी पुल, तेजी से चल रहा मरम्मत का काम, विधायक ने किया निरीक्षण

Mon, 16 Jan 2023 07:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2023 07:00 AM IST
सार

रविवार को भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने भी कपूर कंपनी पुल पर चले रहे काम का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से इस विषय में वार्ता भी की। साथ ही नया पुल बनाने के लिए रेलमंत्री से अपील भी की है। उनके पत्र के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जीएम आशुतोष गंगल को पुल निर्माण के लिए संभावनाएं तलाशने के निर्देश दे चुके हैं। 

विज्ञापन
Kapoor Company bridge can start 15 days repair work going fast
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में कपूर कंपनी पुल की मरमम्त का काम रेलवे तेजी से कर रहा है। रेलवे ने लक्ष्य रखा है कि फरवरी के पहले सप्ताह में इसे पैदल यात्रियों के लिए खोला जा सकता है। हालांकि इंजीनियरों का कहना है कि 15 दिन के अंदर कपूर कंपनी पुल की मरम्मत पूरी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


रविवार को भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने भी कपूर कंपनी पुल पर चले रहे काम का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से इस विषय में वार्ता भी की। साथ ही नया पुल बनाने के लिए रेलमंत्री से अपील भी की है। उनके पत्र के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जीएम आशुतोष गंगल को पुल निर्माण के लिए संभावनाएं तलाशने के निर्देश दे चुके हैं। 
विज्ञापन


नए पुल के मामले में बजट की बाधा भी दूर हो चुकी है। इस रेलवे, जिला प्रशासन और राज्य संस्कार की संयुक्त टीम को स्थान निर्धारित करना है। डीआरएम अजय नंदन ने बताया कि रविवार को मरम्मत कार्य करने के लिए ढाई घंटे का ब्लॉक लिया गया। इसके कारण रेल संचालन प्रभावित नहीं हुआ। सिर्फ एक लाइन को बंद किया गया था। सोमवार को भी ढाई घंटे का ब्लॉक लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed