फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Canter filled with gas cylinder collided with bike, Sambhal farmer died

Moradabad News: गैस सिलिंडर से भरे कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, संभल के किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Canter filled with gas cylinder collided with bike, Sambhal farmer died
गैस सिलिंडर से भरे कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, संभल के किसान की मौत
विज्ञापन

रहरा(अमरोहा)। रहरा थाना क्षेत्र में गवां मार्ग पर गैस सिलिंडर से लदे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघोला दौलत सिंह मजरा परतापुर निवासी सैंतीस वर्षीय किसान मनोज पुत्र हुकुम सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में कर चालक हिरासत में लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बताते हैं कि मंगलवार की देरशाम को बाइक पर सवार होकर मनोज अपने गांव निवासी मेघ सिंह के साथ, मेघ सिंह की पत्नी रामवती को लेने जा रहे थे, जो चचौरा मोड के पास सड़क किनारे खड़ी थी। गवां मार्ग पर चचौरा मोड के नजदीक हसनपुर की दिशा से तेज रफ्तार में जा रहे गैस सिलिंडर से लदे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में मनोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। उधर, घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस ने हादसे के बाद कैंटर को कब्जे में कर उसके चालक को हिरासत में लिया है। कैंटर चालक रामसेवक निवासी भैंकुरी थाना हसायन जिला हाथरस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

खाली थे सिलिंडर, गैस से भरे होते तो हो सकता था बड़ा हादसा
रहरा गवां मार्ग पर गैस सिलिंडर से भरे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार देने के बाद हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई। पुलिस के मुताबिक गैस सिलिंडर खाली थे। यदि गैस सिलिंडर भरे हुए होते तो यहां एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। गनीमत रही कि यहां बड़ा हादसा बच गया। उधर, हादसे के बाद तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। उधर, हादसे की सूचना के बाद परिजन भी मौके की तरफ निकल पड़े। बताते हैं कि हसनपुर की दिशा से खाली गैस सिलिंडर लेकर कैँटर काचालक तेजी के साथ गवां की दिशा में जा रहा था। घटना स्थल से पहले भी कई स्थानों पर कैंटर की वजह से हादसा होनेे से बचा था। गांव दौरारा में भी एक बाइक में टक्कर होने से बच गई थी। इसके बावजूद भी चालक ने सही तरह से कैंटरको चलाने का प्रयास नहीं किया। लापरवाही की वजह से हादसा हुआ और किसान की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed