फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Canter collides with roadways bus parked on highway, constable killed, three injured

Moradabad News: हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस से टकराया कैंटर, सिपाही की मौत, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Canter collides with roadways bus parked on highway, constable killed, three injured
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लोधीपुर राजपूत गांव स्थित सीएनजी पंप के पास खड़ी रोडवेज बस में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सिपाही सतेंद्र गिरी (30) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। बुलंदशहर निवासी सिपाही सतेंद्र गिरी पीलीभीत जनपद में तैनात था।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ था। बरेली डिपो की रोड़वेज बस सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। सवारियों ने पेशाब करने के लिए चालक से बस रुकवा ली थी। चालक ने बस हाईवे किनारे रोक ली थी। सिपाही सतेंद्र गिरी, रामपुर निवासी सुमेरी लाल, बागपत निवासी आदिल और हापुड़ निवासी राजीव बस से उतरकर पेशाब करने जाने लगे। इसी दौरान पीछे से आए बेकाबू कैंटर ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। बेकाबू कैंटर सिपाही और अन्य सवारियों को कुचलता हुआ रोडवेज बस में जाकर घुस गया। हादसे में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पाकबड़ा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सिपाही सतेंद्र गिरी बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के अशरफाबाद निवासी था। वह पीलीभीत में डायल यूपी 112 में तैनात था। सतेंद्र ड्यूटी कर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed