फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Canals dry up, affecting crop irrigation

Moradabad News: नहरें सूखीं, फसलों की सिंचाई प्रभावित

Wed, 29 Oct 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Canals dry up, affecting crop irrigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांठ। क्षेत्र की नहरे सूखी और खेत प्यासे हैं। किसानों ने नहरों की साफ-सफाई कराकर पानी दिए जाने की मांग की है। धान की कटाई के बाद सरसों और गेहूं की बोआई के लिए खेत तैयार किए जाने हैं, इससे पहले खेतों में पलेवा भी होना है।
किसानों का कहना है कि वहीं गन्ने की फसल को भी सिंचाई की जरूरत है। लेकिन नहरों में पानी तो दूर अभी तक सफाई कार्य भी शुरू नहीं हो पाई है। दीपक चौहान, वीर सिंह, जितेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि किसानों का कहना है कि गेहूं की बोआई के लिए सबसे उपयुक्त समय 15 नवंबर होता लेकिन नहरों में पानी नहीं है।
विज्ञापन

कांठ निवासी किसान विजयपाल सिंह, सोमवीर सिंह, राजवीर सिंह, समरपाल सिंह, मनोहर, राहुल कुमार आदि ने नहरों की जल्द से जल्द सफाई कराकर पानी की आपूर्ति दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि यदि नहरों में पानी की आपूर्ति देने में देरी की गई तो सिंचाई विभाग के खिलाफ भाकियू आंदोलन करने को मजबूर होगी। आगामी पंचायत में नहरों का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed