{"_id":"67e85e88d78f1902220affd1","slug":"campaign-launched-for-digital-fasting-during-navratri-moradabad-news-c-15-1-mbd1042-611656-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नवरात्र पर डिजिटल उपवास के लिए छेड़ा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नवरात्र पर डिजिटल उपवास के लिए छेड़ा अभियान
विज्ञापन
मुरादाबाद। नवरात्र में सिर्फ अन्न का नहीं, बल्कि डिजिटल उपवास भी करें। मोबाइल व इंटरनेट के अधिक प्रयोग, रील्स देखने, अपनों के बीच बैठकर भी फोन चलाने से परहेज करें। मोबाइल और इंटरनेट से दूरी ही आपको अपनों के करीब ला सकती है। नवसंवत्सर और चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर प्राचीन सिद्धपीठ श्री नौ देवी काली माता मंदिर के महंत राम गिरि ने इसके लिए शनिवार से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। लालबाग स्थित मंदिर में उन्होंने डिजिटल उपवास के लिए श्रद्धालुओं से अपील की। मंदिर परिसर में बैनर लगाकर और हस्ताक्षर अभियान चलाकर वह मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मोबाइल और इंटरनेट का अधिक प्रयोग न करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने मोबाइल के दुष्प्रभावों को बताते हुए सामाजिक जीवन में बढ़ रही दूरियों को कम करने के लिए यह अभियान शुरू किया है।
महंत राम गिरि का कहना है कि हर दिन कम से कम दो घंटे और सप्ताह में एक दिन मोबाइल और इंटरनेट से दूरी बनाएं। इस नवरात्र में अन्न के साथ, डिजिटल उपयोग की वस्तुओं का भी उपवास करें। इससे कई प्रकार के विकारों से बचा जा सकता है। वह मंदिर परिसर में लगे बोर्ड पर श्रद्धालुओं के हस्ताक्षर कराकर डिजिटल उपवास के लिए संकल्प दिला रहे हैं।
उन्होंने स्कूल संचालकों से भी अपील की है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए बच्चों व अभिभावकों की काउंसिलिंग करें। इस दौरान पंडित बल्लू त्रिवेदी ,राहुल शर्मा, यश दयाल, निशांत दक्ष, विष्णु भारद्वाज, पवन, सौरभ सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।