फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Calling for farmers to unite

किसानों से एकजुट होने का आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Calling for farmers to unite
क्षेत्र के मिठनपुर नगला गांव में मंगलवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने किसानों से अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा ने कहा कि किसान गन्ना मूल्य भुगतान में देरी, निर्धारित शेड्यूल की बिजली न मिलना, कृषि कल्याण और फसल बीमा योजना का लाभ न मिलना आदि समस्याओं से जूझ रहा है। महंगाई के दौर में किसानों को अपनी फसल को लागत के अनुसार मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने की जरूरत है। भाकियू के मंडल महासचिव चौधरी जितेंद्र सिंह ने कहा कि गन्ना एक्ट के अनुसार किसानों को अभी तक संपूर्ण गन्ना मूल्य का भुगतान न मिलना किसान हितों की अनदेखी है। किसानों को अपनी मांगें मनवाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रत्येक गांव में भाकियू अराजनैतिक राजेश चौहान गुट के संगठन को मजबूत बनाने और शीघ्र ही ब्लॉक इकाई गठित करने पर जोर दिया गया। बैठक में रितिक चौधरी को भाकियू संगठन के नए ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मुरादाबाद जिलाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज चौधरी, बहोरन सिंह, जगवीर सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी महीदेव सिंह, नासिर मलिक आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed